{"_id":"601aead18ebc3ebb642ebab6","slug":"hathras-bjp-will-contest-panchayat-elections-to-old-and-loyal-workers-hathras-news-ali2553459146","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ाएगी भाजपा
विज्ञापन
हाथरस : भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला प्रभारी राजा वर्मा को ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भाजपा के जिला कार्यालय पर पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के जिला प्रभारी राजा वर्मा व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर भारद्वाज मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की। बैठक में पंचायत चुनाव पर चर्चा हुई और पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी निष्ठावान और पुराने कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ाएगी।
जिला प्रभारी ने पार्टी की नीतियों व सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा विश्व स्तर की राजनीतिक पार्टी है। पार्टी पुराने व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनाव लड़ाएगी। उन्होंने कहा कि अगले कार्यक्रमों में सभी कार्यकर्ता बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। पार्टी के कार्यकर्ताओं से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा कि संगठन ने जिन कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उन जिम्मेदारियों को निभाएं।
जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि इस बार भी पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ेंगे और चुनाव जीतकर अपने क्षेत्र का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक सदर हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, महेंद्र सिंह आचार्य, नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, कुसुमा देवी मदनावत, सत्यपाल सिंह मदनावत, डॉ. अविन शर्मा, रूपेश उपाध्याय, चंद्रवीर सिंह, बृजेश चौहान, सुनील गौतम, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गुप्ता, अविनाश तिवारी, संध्या आर्य, प्रमोद सेंगर, मथुरा प्रसाद गौतम, अनिल सिसौदिया, विष्णु बघेल, पवन रावत, शिवदेव दीक्षित आदि थे। संचालन जिला महामंत्री हरीशंकर राना और संतोष पाथौर ने संयुक्त रूप से किया।