फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP's government anti-farmer and laborer: United Kisan Morcha

हाथरस : भाजपा की सरकार किसान और मजदूर विरोधी : संयुक्त किसान मोर्चा

Wed, 16 Feb 2022 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP's government anti-farmer and laborer: United Kisan Morcha
हाथरस : पत्रकारों से वार्ता करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा की सरकार किसान और मजदूरों की विरोधी है। इस सरकार ने सिवाय नफरत फैलाने के कोई काम नहीं किया। यह आरोप संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए लगाए।
पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने आमजन को मौत के मुंह में धकेलने के साथ देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ तोड़ने का काम किया है। किसानों के 13 महीने के संघर्ष के बाद सरकार अपने वादे से मुकर गई। 750 शहीद किसानों के आश्रितों को न तो मुआवजा दिया और न ही किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए। सरकार हिंदू-मुस्लिम, चीन-पाकिस्तान में लोगों को उलझाने का काम करती है।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि हाथरस की जनता योगी बाबा के जाल नहीं फंसेगी। हमें फ्री राशन नहीं, बल्कि रोजगार चाहिए। पांच किलो राशन के बदले किसानों का पांच क्विंटल छुट्टा पशु खा गए। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के देवेंद्र राना ने छुट्टा पशुओं को लेकर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरी रात भर किसान लाठियां लेकर अपने खेतों की रखवाली कर रहे हैं। इस मौके पर एसएस वर्मा, भाकियू के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, तहसील अध्यक्ष रुद्र सिंह, इरीश आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed