फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP's enthusiasts celebrated CM's birthday

हाथरस: उत्साह से मनाया भाजपाइयों ने सीएम का जन्मदिन

Sat, 06 Jun 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP's enthusiasts celebrated CM's birthday
हाथरस: सीएम योगी का जन्मदिन मनाते भाजपाई। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। इस मौके पर सीएम द्वारा कराए गए कार्यों की सराहना की गई। कुछ स्थानों पर भाजपा करुकर्ताओ ने द्वारा मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया।
भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के कैंप कार्यालय पर सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस मनाया गया। इस मौके पर शहर अध्य्क्ष शरद माहेश्वरी ने शहर वासियो को मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं । उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने योगी के कार्यों की सराहना की। योगी के छवि चित्र को लड्डू खिला कर मिठाई खिला कर जन्म दिन का जश्न मनाया।
विज्ञापन

इस अबसर पर कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय,अशोक गोला,रमेश राजपूत ,सुरेश चौधरी, रजत अग्रवाल आदि थे। पूर्व चेयरमैन भाजपा की प्रदेश परिषद सदस्य डौली माहौर के आवास पर प्रदेश के सीएम का केक काटकर जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। बासुदेव माहौर ने बच्चों को बिस्किट वितरित किए एवं मास्क भी वितरित किए। इस मौके पर अमित भेौतिका, अल्प संख्यक मोर्चा महामंत्री मुबीन खान रवि माहौर रोहित माहौर आदि थे। अन्य कई स्थानों पर भी सीएम का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed