फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP's Brij region meeting will be held in Hathras on 31st

हाथरस : भाजपा की बृज क्षेत्र की बैठक 31 को हाथरस में होगी

Tue, 26 Oct 2021 11:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP's Brij region meeting will be held in Hathras on 31st
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने कार्यक्रमों के जरिये विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंक दिया है। ऐसे में पार्टी के बृज क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सभी जिलों के मंडल अध्यक्षों सहित अन्य मुख्य पदाधिकारियों की एक बैठक 31 अक्तूबर को शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी गेस्ट हाउस में होगी। इसमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री अर्जुनपाल मेघवाल के अलावा पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस बैठक में आ सकते हैं। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी इस बैठक की तैयारी में जुट गए हैं।
आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जोर-शोर से लगी है। रोजाना पार्टी के कार्यक्रम हो रहे हैं और वरिष्ठ पदाधिकारी इसमें शिरकत कर रहे हैं। इस क्रम में 31 अक्तूबर को भाजपा के बृज प्रांत के सभी जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सभी जिलों के मंडल अध्यक्षों, मंडल प्रभारी, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, विस क्षेत्र प्रभारियों व अन्य पदाधिकारियों की एक बैठक अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी गेस्ट हाउस में होगी।
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई मंत्री व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। केंद्रीय मंत्रियों व भाजपा के पदाधिकारियों के आगमन को लेकर पार्टी अब तैयारियों में जुट गई है। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि शहर के अलीगढ़ रोड स्थित श्रीजी फार्म हाउस में 31 अक्तूबर को बृज क्षेत्र की यह बैठक होगी। इसमें सभी जिलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी व अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। इसमें करीब 800 पदाधिकारी भाग लेंगे। उनका कहना है कि अभी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed