फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras BJP MP Rajveer Diler passes away

Rajveer Diler: हाथरस में शोक की लहर, 17 साल लोकसभा सीट पर काबिज रहा दिलेर परिवार

Thu, 25 Apr 2024 02:01 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 25 Apr 2024 02:01 AM IST
सार

हाथरस लोकसभा क्षेत्र व भाजपा की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले किशनलाल दिलेर के पुत्र सांसद राजवीर दिलेर के 24 अप्रैल की शाम को हुए निधन की खबर से यहां भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Hathras BJP MP Rajveer Diler passes away
हाथरस भाजपा सांसद राजवीर सिंह दिलेर नहीं रहे - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस सांसद राजवीर दिलेर के निधन की खबर ने जिलेवासियों को झकझोर कर दिया। दिलेर परिवार का इस लोकसभा क्षेत्र से लंबा व गहरा नाता रहा है। राजवीर दिलेर व उनके पिता किशनलाल दिलेर अपनी चिर परिचित शैली के लिए लोगों के बीच हमेशा यादों में बने रहेंगे। राजवीर दिलेर को 2019 में इगलास से विधायक रहते हुए भाजपा ने हाथरस लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारा था।

विज्ञापन


हाथरस लोकसभा क्षेत्र व भाजपा की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले किशनलाल दिलेर के पुत्र सांसद राजवीर दिलेर के 24 अप्रैल की शाम को हुए निधन की खबर से यहां भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। राजवीर दिलेर को भाजपा की ओर से 2017 में इगलास सुरक्षित सीट से विधायक का चुनाव लड़ाया गया था। विधायक बनने के बाद 2019 में हाथरस में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने फिर से विश्वास जताते हुए लोकसभा हाथरस क्षेत्र से राजवीर दिले को प्रत्याशी बनाया। यहां राजवीर दिलेर ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की। पिता किशन लाल दिलेर की पुरानी जमीं पर राजवीर दिलेर को भरपूर प्यार मिला। 
विज्ञापन


17 साल हाथरस लोकसभा सीट पर काबिज रहा दिलेर परिवार 
1991 में चली राम लहर के बाद हाथरस लोकसभा सीट पर भाजपा काबिज हुई। 1991 के बाद लोकसभा के पांच चुनावों में दिलेर परिवार पर भाजपा ने विश्वास जताया। वर्ष 1996 में पार्टी ने सबसे पहले किशनलाल दिलेर को भाजपा का सांसद प्रत्याशी बनाया। जीत हासिल होने के बाद 1998, 1999 और 2004 में लगातार सांसद पद पर जीत हासिल की। इसके बाद 2019 में पार्टी ने फिर से दिलेर परिवार पर भरोसा जताते हुए हाथरस लोकसभा सीट से किशनलाल दिलेर के पुत्र राजवीर दिलेर को चुनाव मैदान में उतारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक रही दिलेर परिवार पर विधायकी व सांसदी 

दिलेर परिवार पर विधायकी व सांसदी लंबे समय तक रही। राजवीर दिलेर के पिता किशनलाल दिलेर की बात करें तो वर्ष 1967 में वह अलीगढ़ के कोल विधानसभा क्षेत्र से पहली बार जन संघ से विधायक बने। इसके बाद 1977 में जेएनपी से जीत हासिल की। 1985, 1991, 1996 में कोल सीट से भाजपा का टिकट मिली और जीत दर्ज की। 1996 , 1998, 1999 और 2004 में सांसद बने। इसके बाद बेटे राजवीर दिलेर 2017 में इगलास से विधायक बने और फिर 2019 में हाथरस से सांसद चुने गए।

बिटिया प्रकरण की वजह से रहे थे सुर्खियों में
राजवीर सिंह दिलेर हाथरस के बहुचर्चित बिटिया प्रकरण की वजह से सुर्खियों में रहे थे और इसी प्रकरण को उनके टिकट कटने की वजह भी माना गया था। इस दौरान भाजपा सांसद व उनके परिवारीजनों ने बयान जारी कर दिया था, जोकि काफी वायरल हुआ था, जिसके बाद एक वर्ग काफी नाराज हुआ था।

सांसद राजवीर दिलेर की सरलता, सौम्यता, स्नेह कैसे भुला पाएंगे। दिलेर जी यूं चले जाना भाजपा परिवार के लिए बहुत ही कष्टदायी है। ईश्वर परिवार को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति दे।-अंजुला सिंह माहौर , विधायक सदर 
अपने महत्वपूर्ण सहयोगी और मित्र राजवीर सिंह दिलेर के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। वे एक ऐसे महत्वपूर्ण नेता थे, जिन्होंने कम उम्र में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और कर्मठता तथा दयाभाव के साथ समाज की सेवा करते रहे। -प्रदीप चौधरी, विधायक सादाबाद 
सांसद राजवीर सिंह दिलेर के आकस्मिक निधन की सूचना प्राप्त हुई, बेहद दुखद है। उनके द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए किए गए कार्य बहुत सराहनीय हैं। -वीरेंद्र सिंह राना, विधायक सिकंदाराराऊ 
बड़े ही दुख का विषय है कि सांसद राजवीर दिलेर हमारे बीच नहीं रहे। बड़े मृदुभाषी व स्पष्टवादी छवि के सांसद थे। एक कार्यक्रम के दौरान 23 अप्रैल को उनसे आखिरी मुलाकात हुई थी। -शरद माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष
सांसद राजवीर सिंह दिलेर के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। आज हाथरस की राजनीति से एक मजबूत चेहरा विदा हो गया। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। -देवेंद्र कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष
मेरे बहुत ही निकटस्थ, सांसद राजवीर दिलेर का हृदयगति रुकने के कारण असमय निधन हो गया है। सामाजिक जीवन में जनता की सेवा के लिए उनको सदैव याद किया जाएगा।-गौरव आर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष
हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर के निधन की दुखद जानकारी मिली। प्रकृति उनके परिवारिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे। -बनी सिंह जाटव, जिलाध्यक्ष बसपा
सादगी, सच्चाई और सरलता की प्रतिमूर्ति सांसद राजवीर दिलेर का जाना अत्यधिक दुखद रहा। बिना लाग लपेट अपनी बात कहने वाले ऐसे नेता कम ही मिलते हैं। दिलेर की यादें ही हमारे मध्य रह गईं।-विपिन वार्ष्णेय, व्यापारी नेता 
अपने पिता स्वर्गीय किशनलाल दिलेर की साख पर राजवीर सिंह ने कभी भी बट्टा नहीं लगने दिया। हर परेशान की समस्या सुनकर उसका निदान कराते थे। अपने कार्यकाल में उनका पूरा प्रयास रहा कि वह हर किसी के काम आएं।-देवेंद्र राघव, आयुर्वेद दवा निर्माता
आज के समय में ऐसे सीधे-सच्चे नेता कम ही मिलते हैं। सांसद बनने के बाद भी उनमें जरा भी गरूर नहीं आया था। जो भी उनको अपने यहां आमंत्रित करता था, वह सहज रूप से उसके यहां अवश्य जाते थे। -नरेंद्र सिंह चौहान, भाजपा नेता


सांसद के निधन पर भाजपाइयों ने जताया दुख
सांसद राजवीर दिलेर के निधन पर कस्बा सादाबाद में भाजपाइयों ने सभा कर शोक जताया। मंडल अध्यक्ष अंशुल शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा एडवोकेट, केडी सरपंच, प्रीति चौधरी, सुनील गौतम, बब्बू पाराशर, कुरसंडा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ढाकरे, सादाबाद मंडल अध्यक्ष डॉ. अंकुर गौड़ आदि थे। सादाबाद, बिसावर, कुरसंडा, सहपऊ से भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उनकी शवयात्रा में शामिल होने के लिए अलीगढ़ जाने की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed