फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BJP leaders and public representatives distributed ration

हाथरस : भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने बांटा राशन

Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BJP leaders and public representatives distributed ration
हाथरस : नई धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान लोगों को राशन वितरित करते भाजपा के जिला प्रभारी राजा व? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत जिले भर की राशन की दुकानों पर मोदी व योगी फोटो लेगे थैलों में पात्रों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। खाद्यान्न भाजपा नेताओं व जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों की मौजूदगी में बांटा। राशन की दुकानों पर भीड़ भी लगी रही। साथ ही राशन की दुकानों पर पीएम व सीएम के फोटो के फ्लैक्स भी लगाए गए। पीएम मोदी का संबोधन भी सुना गया।
शहर के चावाड़ गेट स्थित नई धर्मशाला में भाजपा के जिले के प्रभारी राजा वर्मा, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, शहराध्यक्ष शरद माहेश्वरी के नेतृत्व में पात्रों को सीएम व पीएम के फोटो लगे थैलों में रखकर खाद्यान्न का निशुल्क वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं को भी लोगों को बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, हरीश सेंगर, अर्जुन वाल्मीकि, भूपेंद्र कौशिक, बृजेश श्रोती, ज्ञानेंद्र शर्मा, अनिल शेखावत, दिनेश माहौर आदि रहे। किला गेट स्थित डोरी लाल राशन केंद्र पर भाजपा की बृजक्षेत्र मंत्री डॉली माहौर, नगर पालिका प्रकाश निरीक्षक योगेश कुमार भारद्वाज ने दर्जनों लोगों को खाद्यान वितरण किया। इस मौके पर मुबीन खान, रोहित माहौर, शुभम उपाध्याय आदि थे। मोहन गंज स्थित क्रय विक्रय समिति की दुकान नंबर दस पर कांती प्रसाद भारद्वाज की दुकान पर पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्यपाल सिंह मदनावत, विपुल सिंघानिया आदि कार्यकर्ताओं द्वारा खाद्यान का वितरण किया गया। भाजपा के मीतई मंडल के महामंत्री राकेश शर्मा अनाड़ी ने क्रय विक्रय समिति दुकान नम्बर 11 पर लाभार्थियों को थैलों में निशुल्क खाद्यान दिया गया। इसके अलावा जिलेभर में खाद्यान का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed