{"_id":"60aaa67a8ebc3eff521e34e9","slug":"hathras-bjp-leader-s-mobile-phone-snatched-in-sadabad-sadabad-news-ali2637655176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : सादाबाद में भाजपा नेता का मोबाइल फोन छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : सादाबाद में भाजपा नेता का मोबाइल फोन छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
बाइक सवार दो बदमाश रविवार की शाम को एक भाजपा नेता के हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन बदमाश भाग जाने में सफल रहे।
जानकारी के मुताबिक भाजपा के नगर मंत्री और युवा व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमित वर्मा पुत्र अशोक वर्मा निवासी गली राम मंदिर रविवार की शाम को मुख्य बाजार में राम मंदिर गली के सामने से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका हाथ से स्मार्ट फोन छीन लिया और भाग गए।
मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन बदमाश भाग खड़े हुए। पुलिस ने भी कई जगह बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। अमित वर्मा ने नगर पंचायत के सीसीटीवी कैमरों में भी बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन बदमाश इतनी तेज गति से भागे कि कैमरे में भी उनकी तस्वीर साफ नहीं आ सकी। संवाद