{"_id":"606a063b8ebc3ee64e6fc525","slug":"hathras-bjp-fielded-ritu-upadhyay-in-the-election-from-which-party-ramveer-upadhyay-i-do-not-know-mukul-upadhyay-hathras-news-ali260296256","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : भाजपा ने ऋतु उपाध्याय को उतारा चुनाव में, रामवीर उपाध्याय किस दल से, मुझे नहीं पता : मुकुल उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : भाजपा ने ऋतु उपाध्याय को उतारा चुनाव में, रामवीर उपाध्याय किस दल से, मुझे नहीं पता : मुकुल उपाध्याय
विज्ञापन
हाथरस : नामांकन के बाद सांसद व अन्य पदाधिकारियों के साथ भाजपा समर्थित प्रत्याशी ऋतु उपाध्याय।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के छोटे भाई व पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय की पत्नी के वार्ड संख्या 14 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद यह साफ हो गया है कि 15 अप्रैल को होने वाले चुनाव में देवरानी ऋतु उपाध्याय का मुकाबला उनकी जेठानी पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय से होगा। ऋतु उपाध्याय का पर्चा दाखिल कराने के बाद मुकुल उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ऋतु उपाध्याय को पार्टी ने वार्ड संख्या 14 से चुनाव मैदान में उतारा है।
उल्लेखनीय है कि शनिवार को पूर्व मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय की पत्नी सीमा उपाध्याय ने वार्ड संख्या 14 से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भरा था। उसी वार्ड से उनकी देवरानी ऋतु उपाध्याय ने रविवार को भाजपा के समर्थन से अपना पर्चा दाखिल किया। इससे साफ है कि उपाध्याय घराने की देवरानी और जेठानी के बीच अब चुनावी मुकाबला होगा। दोनों की निगाहें जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर टिकी हैं।
सीमा उपाध्याय 2009 में सांसद बनने से पहले 2000 और 2005 में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। अपनी पत्नी ऋतु उपाध्याय का पर्चा दाखिल कराने के बाद मुकुल उपाध्याय ने कहा कि वह भाजपा के सिपाही हैं। पार्टी उन्हें चुनाव लड़ा रही है। ऐसे में उनका अपने बड़े भाई रामवीर उपाध्याय से क्या लेना-देना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बड़े भाई क्या कह रहे हैं, उनके बारे में आप अच्छी तरह से जानते हो। मेरी कार्यशैली के बारे में पूरा हाथरस जिला जानता है। भाजपा की कार्यशैली कैसी है, यह भी सभी लोग जानते हैं। पार्टी के जनप्रतिनिधि सहित पूरी पार्टी ऋतु उपाध्याय को चुनाव लड़ा रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप अच्छी तरह जान सकते हैं, किसकी क्या स्थिति है।
उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड नंबर 14 ही नहीं, सभी 24 वार्डों में भाजपा नंबर वन है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिनका आप नाम ले रहे हैं, मैं समझता हूं, उनका कोई नंबर नहीं होगा। चुनाव लड़ने के संबंध में बड़े भाई से परामर्श लेने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि में भाजपा का सिपाही हूं। भ्राई का अलग दल है, कौन सी पार्टी है, यह भी मुझे पता नहीं है। मैंने अपनी पार्टी से टिकट मांगा, वह मेरे दल में भी नहीं है। ऐसे में मैं उनसे क्या परामर्श लूंगा। मुकुल उपाध्याय ने कहा हाथरस के प्रति उनका समर्पण यहां की जनता जानती है। वह चुनाव लड़ने के लिए यहां से गया था। वह हाथरस की मिट्टी में पैदा हुए हैं। हाथरस उनका कर्म क्षेत्र रहा है और हाथरस ही उनका अंतिम क्षेत्र रहेगा।
ऋतु को जिपं. अध्यक्ष प्रत्याशी के रूप में भेजा है : मुकुल
हाथरस। मुकुल उपाध्याय ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भाजपा ने ऋतु उपाध्याय को जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी के रूप में यहां भेजा है, फिर भी पार्टी का जो भी निर्णय होगा, वह मान्य है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल भाजपा की ओर से ऋतु उपाध्याय को जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी के रुप में भेजा है।