फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bisawar Primary Health Center gets Rejuvenation Award, Physician and personnel honored

हाथरस : बिसावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मिला कायाकल्प अवार्ड, चिकित्सक व कर्मी हुए सम्मानित

Thu, 04 Feb 2021 12:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bisawar Primary Health Center gets Rejuvenation Award, Physician and personnel honored
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत जनपद में सादाबाद ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसावर को प्रथम स्थान मिला है। उपलब्धि को हासिल करने पर बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसावर पर हुए कार्यक्रम मेें सीएमओ डॉ बृजेश राठौर ने स्वास्थ्य केंद्र के सभी चिकित्सक व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि कायाकल्प योजना के तहत जांच दल आया था, जिसमें अस्पताल में सफाई, पानी, मेंटेनेंस, भवन की स्थिति, फर्नीचर सहित कई अन्य बिंदुओं पर जांच की गई थी। जिसके आधार पर हाथरस जिले में बिसावर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रथम स्थान मिला है। दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली है। पुरस्कार की राशि से स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसावर में मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाते हैं। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने समस्त कर्मचारियों व चिकित्सकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी इसी तरह की लगन व उत्साह के साथ काम करें, ताकि हम जिले की स्वास्थ्य सेवाऐं बेहतर हों और मरीजों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बाद में सीएमओ ने सादाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह, डीपीएम बलवीर वर्मा, एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह, कमलेश, देवेंद्र सिंह चौधरी, प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसावर डॉ. सुभाष के अलावा आशा, संगिनियों आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. प्रेमपाल शर्मा, जुगेंद्र यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed