{"_id":"5fbd58e88ebc3e9b9a4fbbef","slug":"hathras-bikers-took-away-mobile-loot-by-showing-a-gun-hathras-news-ali249515624","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: तमंचा दिखाकर मोबाइल लूट ले गए बाइकर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: तमंचा दिखाकर मोबाइल लूट ले गए बाइकर्स
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र की मेंडू गेट पुलिस चौकी के इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर मोबाइल फोन लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित युवक ने पुलिस को इस मामले में तहरीर दी है।
मेंडू गेट पुलिस चौकी के पास रहने वाले नवल वार्ष्णेय पुत्र गणेश कुमार वार्ष्णेय की जामा मस्जिद चौराहा पर दुकान है। सोमवार की रात को करीब पौने आठ बजे नवल अपनी दुकान से घर जा रहा था। इस बीच हींग फैक्टरी के पास एक बाइक पर सवार होकर दो नकाबपोश बदमाश आए और युवक पर तमंचा तान दिया।
तमंचा दिखाकर युवक की जेब में रखे मोबाइल फोन को बाइक सवार बदमाश ले गए। इस संबंध में युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली सदर प्रभारी अरविंद कुमार राठी ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी इसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।