{"_id":"60be6aec8ebc3e7ffa1cdfd1","slug":"hathras-bike-riding-youth-dies-due-to-car-collision-hathras-news-ali264954945","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हतीसा बाईपास पुल के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से एक को परिवार के लोग शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव लेकर जिला अस्पताल आ गए और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव बिजोट निवासी गोपाल (23) पुत्र मुन्नालाल हाथरस गेट क्षेत्र के गांव विद्यानगर में अपनी रिश्तेदारी में आया था। रविवार की देर रात को गोपाल व विद्यानगर निवासी मनोज के साथ बाइक पर सवार हो हतीसा की तरफ गया था। इसी बीच वहां से लौटते वक्त बाईपास पुल पर ईको कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए।
घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गोपाल को गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया। उसके परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिवार के लोग शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।