{"_id":"61c8b15a8e985966f76946a5","slug":"hathras-bike-rider-injured-in-tempo-collision-condition-critical-hathras-news-ali2815846156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : टेंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल, हालत गंभीर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव सलेमपुर के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उसके परिवार के लोग भी आ गए।
कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव इनायतपुर निवासी राहुल पुत्र सोवरन सिंह किसी काम से हाथरस जंक्शन आया था। यहां से वह बाइक से अपने गांव लौट रहा था।
इस बीच सलेमपुर गांव के निकट टेंपो ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और चालक टेंपो को लेकर फरार हो गया। टक्कर लगने से युवक घायल हो गया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही घायल के परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। संवाद