{"_id":"613fa1068ebc3ef16477e577","slug":"hathras-bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-hathras-news-ali2730954196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा क्षेत्र के कोटा-कपूरा चौराहे पर देर रात को किसी वाहन ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से अलीगढ़ ले जाते वक्त बडे़ भाई की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जनपद अलीगढ़ के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव बरा कला निवासी नवरत्न (25 वर्ष) पुत्र रघुवीर अपने छोटे भाई सुधीर के साथ रविवार को अपनी पत्नी को लेने के लिए आगरा के जगनेर में अपनी ससुराल गया था। पत्नी के साथ न आने पर देर शाम को दोनों भाई बाइक से घर लौट रहे थे। कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बाईपास रोड पर कोटा-कपूरा चौराहे के पास किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होते देख दोनों भाइयाें को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। रास्ते में बड़े भाई ने दम तोड़ दिया। गंभीर रुप से घायल छोटे भाई को परिजन अलीगढ़ के निजी अस्पताल ले गए। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। सोमवार की दोपहर को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की एक साल पहले ही शादी हुई थी। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। संवाद