{"_id":"60a6a3458ebc3ed2b35c70ab","slug":"hathras-bike-ridden-youth-dies-due-to-vehicle-collision-sadabad-news-ali2635457153","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर गांव गीगला के पास बृहस्पतिवार को एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और हाईवे की एंबुलेंस पहुंच गई। एंबुलेंस के जरिए शव को जिला अस्पताल ले जाया गया।
माधव एन्क्लेव सिकंदरा आगरा निवासी अजय प्रताप सिंह (30) पुत्र रामपाल सिंह बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आगरा से अलीगढ़ की तरफ जा रहा था, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बाइक सहित सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।
मौके पर कोतवाल डीके सिसौदिया भी पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की। कोतवाल ने बताया कि मृतक का नाम अजय प्रताप सिंह पुत्र रामपाल सिंह निवासी आगरा है। इधर, हाईवे के आरपीओ भाव सिंह फौजी भी हाईवे की एंबुलेंस के साथ पहुंच गए और शव को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।