फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike-ridden farmer dies due to car collision

हाथरस: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

Sat, 18 Jul 2020 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike-ridden farmer dies due to car collision
सादाबाद: घटना स्थल पर मृतक किसान की बाइक। - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला पचौरी में मथुरा रोड पर एक कार ने बाइक सवार किसान में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को सीएचसी पर पहुंचाया। पुलिस ने घटना के संबंध में मृतकों के परिजनों से पूछताछ की।
जानकारी के मुताबिक, गांव पिपरामई निवासी कुलदीप पुत्र गिरेंद्र सिंह उम्र करीब 40 वर्ष शुक्रवार को सादाबाद से फसल में लगाने की दवा लेकर अपने गांव जा रहा था तो रास्ते में गांव नगला पचौरी के पास मथुरा रोड पर बिसावर की ओर से आ रही एक कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कार सवार कार को लेकर भागने में सफल रहा। इधर, मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। चौकी इंचार्ज बिसावर सतीशचंद्र ने घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस शव को सादाबाद सीएचसी पर ले आई। सीएचसी पर मृतक के परिजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। बताते हैं कि मृतक की शादी करीब तीन साल पहले ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

असंतुलित होकर पेड़ में घुसा कैंटर, चालक गंभीर रूप घायल
सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला छीतर और नौकसगढ़ी के मध्य एक कैंटर अंसतुलित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ में घुस गया, जिससे कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और घायल को सीएचसी ले आई। सीएचसी पर घायल मनोज पुत्र अतर सिंह निवासी जैतई का उपचार किया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed