{"_id":"621faf4ffa05a77bd97f2a78","slug":"hathras-bike-hit-a-student-going-home-from-school-injured-shaphu-news-ali286277229","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : स्कूल से घर जा रहे छात्र को बाइक ने मारी टक्कर, घायल
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से घायल किशोर अंकुश का अस्पताल में होता उपचार। संवाद
- फोटो : SHAPHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
स्कूल से पढ़कर साइकिल से घर लौट रहे एक किशोर को बाइक सवारों ने सादाबाद जलेसर मार्ग पर महरारा चौराहा के समीप टक्कर मार दी। बाइक की टक्कर से किशोर घायल होकर सड़क पर गिर गया। एक समाजसेवी ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर किशोर के परिजन एवं स्कूल प्रबंधक भी अस्पताल पहुंच गए।
हादसे में किशोरी की साइकिल भी टूट गई। बुधवार की दोपहर दौहई निवासी राधेश्याम का पुत्र अंकुश (13) केसी ग्रुप ऑफ एजूकेशन से पढ़कर साइकिल से लौट रहा था। जैसे ही वह महारारा चौराहा के आगे पहुंचा एक बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से किशोर घायल होकर वहीं गिर गया। मौके पर काफी भीड़ लग गई। भीड़ में से मानिकपुर निवासी समाजसेवी महेश माही ने किशोर को पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और उसके परिजनों एवं स्कूल स्टाफ को घटना की सूचना दी। सूचना पर स्कूल के प्रबंधक मनोज चौधरी एवं अध्यक्ष चौधरी मोहन सिंह एवं किशोर के परिजन अस्पताल पहुंच गए। किशोर की स्थिति अब ठीक बताई जा रही है।