{"_id":"5e6e77c78ebc3ea7e4707946","slug":"hathras-bike-driver-dies-due-to-vehicle-collision-sasni-news-ali2291788159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस से शनिवार की देर शाम अपने गांव लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक कासे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घटनास्थल पर आ गई। पुलिस आनन-फानन घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। गंभीर हालत में घायल को अलीगढ़ रेफर किया गया।
वहां मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया। हादसे की रिपोर्ट मृतक के भतीजे राजकुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद शर्मा निवासी नगला जार थाना इगलास जनपद अलीगढ़ ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
बृजवासी पुत्र सौदान सिंह निवासी नगला जार जनपद अलीगढ़ घरेलू कार्य से हाथरस गए थे। देर शाम को वह घर लौट रहे थे। उस समय बारिश हो रही थी। हाईवे पर तिरंगा होटल के निकट उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार को लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई, जहां से उनको अलीगढ़ रेफर किया गया।