फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike collides with Nilgai, old man dies, grandson injured

हाथरस : नील गाय से टकराई बाइक, वृद्ध की मौत, नाती घायल

Wed, 12 Oct 2022 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike collides with Nilgai, old man dies, grandson injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के सिकंदराराऊ रोड स्थित बहटा रजबहा के निकट नील गाय से बाइक टकराने से बाबा-नाती बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने बाबा को मृत घोषित कर दिया। नाती का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव छौंक निवासी 65 वर्षीय फतेह सिंह पुत्र पन्नालाल बुधवार की सुबह करीब 11 बजे अपने नाती रोहताश पुत्र गोपीचंद्र के साथ बाइक से सलेमपुर स्थित बैंक से रुपये निकालने जा रहे थे। इस बीच सिकंदराराऊ रोड स्थित बहटा बंबा के निकट उनकी बाइक सड़क पर अचानक आई नीलगाय से टकरा गई, जिससे बाबा-नाती बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को तुरंत ही जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने दादा को मृत घोषित कर दिया। जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार व गांव के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में ही परिजन रोने-बिलखने लगे। यहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेजा। दोपहर को पोस्टर्माटम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में शव पहुंचते ही मातम छा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed