फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bike collided with tree while trying to save Nilgai, police personnel died

हाथरस : नील गाय को बचाने की कोशिश में पेड़ से टकराई बाइक, पुलिस कर्मी की मौत

Fri, 11 Jun 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bike collided with tree while trying to save Nilgai, police personnel died
हाथरस : हादसे में मृतक कांस्टेबल कृष्णकांत का फाइल फोटो। - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मानिकपुर (जलेसर रोड) खेरिया मार्ग के मध्य गांव मकनपुर के निकट बुधवार की देर रात को नील गाय को बचाने की कोशिश में एक बाइक असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन चारों घायलों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक पुलिस कर्मी था और वर्तमान में जनपद बरेली में तैनात था। दो घायलों को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया, जबकि चौथे घायल को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
सूचना पर रात में ही सहपऊ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और ग्रामीणों से हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सहपऊ कोतवाल ने जिला पुलिस मुख्यालय के माध्यम से मृतक के तैनाती स्थल जनपद बरेली पुलिस मुख्यालय को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन

मृतक पुलिस कर्मी कृष्णकांत (24 वर्ष) पुत्र बच्चू सिंह निवासी कोकना खुर्द थाना सहपऊ अपनी तबियत खराब होने पर अवकाश लेकर नौ जून को बरेली से गांव के लिए चला था। कृष्णकांत बरेली में बहेड़ी के विधायक छत्रपाल गंगवार की सुरक्षा में तैनात था। उसे लेने के लिए गांव निवासी उसके साथ दो साथी विनीत पुत्र विनोद एवं विनय पुत्र राम प्रताप बाइक से मानिकपुर पहुंचे। तभी उसका साथी अजय प्रताप चौहान पुत्र राजू चौहान भी गांव लौट रहा था। वह मध्य प्रदेश पुलिस में छिंदवाड़ा जिले में तैनात है। उन्होंने उसे भी अपने साथ बाइक पर बैठा लिया। यह चारों घनिष्ट मित्र थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णकांत एवं अजय एक साथ वर्ष 2015 में पुलिस में भर्ती हुए थे। एक की नियुक्ति उत्तर प्रदेश तो दूसरे की मध्य प्रदेश में हुई। बाइक को कृष्णकांत चला रहा था। मानिकपुर से बाइक से गांव कोकना खुर्द लौटते समय गांव मकनपुर के पास एक नील गाय इनकी बाइक के सामने आ गई। नील गाय को बचाने की कोशिश में बाइक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई, जिससे बाइक सवार चारों युवक घायल हो गए। हादसे की सूचना पर मौके पर गांव के काफी लोग और इन चारों के परिवार के लोग भी पहुंच गए।
चारों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीएचसी पर कृष्णकांत को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि विनय और अजय को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। विनीत को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कृष्णकांत अपने पिता बच्चू सिंह का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन भी है। कृष्णकांत की शादी सात माह पूर्व 24 नवंबर 2020 को आगरा जनपद के पूरा गोवर्धन (खंदौली) निवासी दीक्षा सिंह के साथ शादी हुई थी। बड़ी बहन की शादी दो वर्ष पूर्व ही हुई है।

मृतक कृष्णकांत का अंतिम संस्कार पैतृक गांव कोकना खुर्द में गमगीन माहौल में बृहस्पतिवार की शाम को किया गया। हाथरस पुलिस लाइन से आई सशस्त्र गारद ने शोक शस्त्र की रस्म अदा दी। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह और सहपऊ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर मृत जवान को श्रद्धांजलि दी। मृतक के तेहरे भाई अमित कुमार ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी। मुखाग्नि देने के समय वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed