{"_id":"622e292fe21d821f742ef0e9","slug":"hathras-bicycle-worker-dies-due-to-roadways-bus-collision-sikandhra-rahu-news-ali2870348155","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रोडवेज बस की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत
विज्ञापन
राजवीर सिंह का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : SIKANDHRA RAHU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
मंडी समिति से मजदूरी कर साइकिल से लौट रहे एक मजदूर को शनिवार की रात अलीगढ़ जीटी रोड पर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। गांव सराय निवासी मृतक के भाई उदयवीर सिंह ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उदयवीर ने बताया कि उनका भाई राजवीर सिंह (50) शनिवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहा था। केजीएन डिग्री कॉलेज के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रही एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। जिससे राजवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
टूटी सड़क के कारण हुआ हादसा
एनएच हाईवे के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग के हिस्से में आई सड़क की दुर्दशा होने से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालक इससे बचने के चक्कर में गलत साइड में आ जाते हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आठ दिन में यह दुर्घटना में दूसरी मौत है। लगातार शिकायत के बावजूद सार्वजनिक निर्माण विभाग एनएच हाईवे से एटा रोड रेलवे फाटक तक इस सड़क की मरम्मत तक नहीं करा पा रहा है। विभाग की लापरवाही से लोगों में काफी रोष है।