{"_id":"5e52bf2f8ebc3ef38359c4e4","slug":"hathras-bhima-army-protest-against-caa-nrc-hathras-news-ali227488879","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: सीएए, एनआरसी के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: सीएए, एनआरसी के विरोध में भीम आर्मी का प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस: नगर पालिका परिसर में अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते भीम आर्मी के पदाधिकार
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने आला नेतृत्व के निर्देश पर रविवार को नगर पालिका प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम सदर को सौंपा गया। भीम आर्मी ने अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी में भी अपनी मांगों को लेकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा। भीम आर्मी के भारत बंद के आह्वान के चलते खुफिया तंत्र और पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा।
सुबह से ही भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां नगर पालिका प्रांगण में पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। यह कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर आला नेतृत्व के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में यहां धरने पर बैठे थे। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान नारेबाजी भी की। वहां एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी रामशब्द यादव, हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक मनोज शर्मा मय पुलिस फोर्स के पहुंच गए। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से अपील की कि सीएए, एनआरसी को खारिज किया जाए।
पदाधिकारियों ने यह भी कि पदोन्नति में जिस तरह से आरक्षण समाप्त किया जा रहा है। उसे समाप्त नहीं किया जाए। आरक्षण जारी रखा जाए। इस मौके पर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को दिया गया। धरना-प्रदर्शन में भीम आर्मी के मंडल सचिव कमल सिंह वालिया, जिलाध्यक्ष अजय कुमार सागर, सरदार सुरजीत सिंह, सचिन आंबेडकर, सुनील कुमार, जयप्रकाश, योगेंद्र कुमार, मुस्तकीम कुरैशी, अतुल कुमार, रोहतास कुमार, जितेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश, पिंटू, सूरज मौजूद थे।
विज्ञापन
भीम आर्मी के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी यहां अलीगढ़ रोड स्थित खंदारी गढ़ी पार्क पर एकत्रित हुए। यहां वह कार्यकर्ता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद्र की अगुवाई में एकत्रित हुए। इन कार्यकर्ताओं ने भी इन्हीं मांगों को लेकर एसडीएम सदर रामजी मिश्र को राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन सौंपा। योगेश कुमार ओके, नेत्रपाल सिंह, तिलक सिंह निगम, एसपी सिंह, रामकुमार, राजकुमार, गिर्राज किशोर, महेंद्र, हरपाल, राजेश बौद्ध, अजय प्रताप सिंह, हर्षित जाटव, रोहताश, मोहित कुमार, कुलदीप सिंह, धीरज कुमार मौजूद थे। पुलिस प्रशासन इस भारत बंद के आह्वान के चलते खासा सतर्क रहा।