फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bhim Army worker filed a case against the propagandist of the Savarna Parishad and others

हाथरस : भीम आर्मी कार्यकर्ता ने सवर्ण परिषद के प्रचारक व अन्य के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 26 Sep 2021 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bhim Army worker filed a case against the propagandist of the Savarna Parishad and others
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बहुचर्चित बिटिया प्रकरण भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के बिटिया के घर पर आने से फिर सुर्खियों में आया हुआ है। इधर, इस मामले में अब भीम आर्मी के एक समर्थक के साथ हुई मारपीट के मामले में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के प्रचारक व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बिटिया के साथ हुई वारदात को एक साल हो चुका है, लेकिन यह प्रकरण अभी भी सुर्खियों में है। इसकी एक वजह यह भी रही कि यहां दो दिन पहले भीम आर्मी के प्रमुख आए थे और वह बिटिया के घर पर रात्रि में रुके थे। 23 सितंबर को जब भीम आर्मी के प्रमुख यहां आए थे तो एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। वह भीम आर्मी का समर्थक है। उस समय रात्रि के समय हंगामा भी हुआ था। तब पुलिस ने जैसे-तैसे स्थिति संभाली थी।
विज्ञापन

अब इस मामले में उक्त युवक लालमणि पुत्र विजय सिंह निवासी बरसाना मथुरा ने कहा है कि जब वह चंद्रशेखर जी के साथ पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहा था तो नामजद पंकज और 50-60 अन्य लोगों ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और तमंचे से हमला कर दिया। उसे जातिसूचक गालियां दीं और मोबाइल व नगदी भी छीन ली। यह रिपोर्ट विभिन्न धाराओं में दर्ज कराई गई है। कोतवाली निरीक्षक चंदपा नीतावीर सिंह ने कहा है कि रिपोर्ट में पंकज धवरैय्या सहित अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed