फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bhim Army chief Chandrashekhar reached the daughter's house, the condition of the family members

हाथरस : भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर पहुंचे बिटिया के घर, परिजनों का लिया हाल-चाल

Fri, 24 Sep 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Bhim Army chief Chandrashekhar reached the daughter's house, the condition of the family members
हाथरस : चंदपा क्षेत्र की बिटिया के गांव में उसके घर पर मौजूद भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद। ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र में बिटिया के गांव में भीम आर्मी व आजादी समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पहुंचे और बिटिया के परिजनों का हाल-चाल पूछा। इससे पहले ही गांव के आसपास काफी पुलिस बल तैनात रहा और अधिकारी मौजूद रहे। चंद्रशेखर काफी बड़े काफिले के साथ हाइवे तक आए थे, लेकिन प्रशासन ने बिटिया के घर पर उनके साथ केवल पांच लोगों को ही जाने दिया। उनके समर्थक काफी संख्या में आसपास ही में मौजूद थे।
उल्लेखनीय है कि भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद बृहस्पतिवार की रात करीब सात बजे बिटिया के गांव पहुंचे और उनके परिजनों से मिले। स्थानीय प्रशासन को इसकी पहले से ही जानकारी थी कि चंद्रशेखर यहां आएंगे। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने अपनी पूरी व्यवस्थाएं चौकस कर ली थीं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। प्रशासन को यह डर भी सता रहा था कि कहीं फिर से इस इलाके में जातीय तनाव जैसे हालात न हो जाएं।
विज्ञापन

ऐसे में चंद्रशेखर के साथ गाड़ियों का काफी बड़ा काफिला था, लेकिन उन्हें केवल पांच लोगों से साथ बिटिया के परिजनों से मिलने की इजाजत दी गई। तदुपरांत पांच और लोग वहां पहुंच गए। वह देर रात तक बिटिया के घर पर ही मौजूद थे और पूरा गांव व आसपास का इलाका छावनी में तब्दील था। वैसे भी बिटिया के परिजन इस समय सीआरपीएफ की सुरक्षा में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के साथ की मारपीट पर हुआ हंगामा
हाथरस। चंदपा क्षेत्र में बिटिया के गांव के बाहर जब एक युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी तो वहां खासा हंगामा खड़ा हो गया। बताते हैं कि यह युवक भीम आर्मी के अन्य पदाधिकारियों के पास जाना चाहता था और खेत के रास्ते पैदल ही वहां तक पहुंचना चाह रहा था, लेकिन इस दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। वहां काफी लोग एकत्रित हो गए और हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस प्रशासन ने भी खलबली मच गई। पुलिस जब इस युवक को वहां से जिला अस्पताल ले जा रही थी तो महिलाओं व अन्य लोगों ने पुलिस को रोकने की कोशिश की। हालांकि बाद में पुलिस उसे वहां से ले गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed