{"_id":"639e0d2d2e89563f02508031","slug":"hathras-bhakiyu-staged-a-sit-in-regarding-farmers-problems-sadabad-news-ali307173887","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hsthras News: किसान समस्याओं को लेकर भाकियू भानु ने दिया धरना, समस्याओं का निस्तारण नहीं तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hsthras News: किसान समस्याओं को लेकर भाकियू भानु ने दिया धरना, समस्याओं का निस्तारण नहीं तो होगा आंदोलन
Sun, 18 Dec 2022 05:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:00 AM IST
सार
हाथरस की सादाबाद तहसील में भारतीय किसान यूनियन भानु ने किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया। नलकूपों को केवल दिन में ही बिजली आपूर्ति दी जाती है, वह भी कुछ घंटों के लिए। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन
तहसीलदार कीर्ति चौधरी को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
किसानों की समस्याओं को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानु ने हाथरस की सादाबाद तहसील परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन को चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही किसान समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र के कई रजबहों में पानी न आने की समस्या है। इसके चलते किसानों को फसलों की सिंचाई कर पाने में दिक्कत हो रही है। सरकार ने बिजली आपूर्ति को लेकर दोहरी नीति निर्धारित कर दी है। नलकूपों को केवल दिन में ही बिजली आपूर्ति दी जाती है, वह भी कुछ घंटों के लिए। रात के समय नलकूपों पर बिजली आपूर्ति न होने से फसलों की रखवाली करने में किसान को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
नलकूप पर लगे मीटरों को हटवाया जाए। उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाए। प्रशासन आवारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला में छोड़े जाने की व्यवस्था करे। इस दौरान संगठन के मुख्य प्रवक्ता ठाकुर बच्चू सिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव रमेश बाबू चौहान, पवन ठाकुर, मंडल महासचिव इंद्रपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन