{"_id":"619a88a67122ea2b793f142c","slug":"hathras-beneficiaries-forced-to-live-in-tin-shed-due-to-non-receipt-of-installment-shaphu-news-ali2787087114","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : किश्त न मिलने पर टिन शेड में रहने को मजबूर लाभार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : किश्त न मिलने पर टिन शेड में रहने को मजबूर लाभार्थी
विज्ञापन
हाथरस : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किश्त नहीं मिलने पर टिन शेड के नीचे रहने को मजबूर एक परिवार?
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन लाभार्थियों को एक भी किश्त नहीं मिली है, टिन शेड और झोपड़ी में रहना अब उनकी मजबूरी बन गई है। टिन शेड में रहने वाले लाभार्थी जितेंद्र का कहना है कि सर्दियों के दिनों में जब अधिक सर्दी और कोहरा पड़ता है, तब टिन शेड में कोहरे के कारण पानी टपकने लगता है।
जैसे-जैसे सर्दियां बढ़ रही हैं, वैसे ही उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है। वह कई बार नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। उनका कहना है कि उसका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची मेेें है। उनका कहना है कि अतिशीघ्र ही इस योजना के तहत धनराशि उसके खाते में आ जाएगी। जिन लाभार्थियों को एक भी किश्त नहीं मिली है, उनमें हरिओम शर्मा, प्रमोद प्रजापति, कमल सिंह बघेल आदि शामिल हैं। संवाद
मैं हफ्ते में दो बार नगर पंचायत कार्यालय एवं बैंक में जाकर प्रधानमंत्री आवास के तहत मिलने वाली धनराशि के बारे में जानकारी करने जाता हूं, लेकिन मुझे हर बार वहां से निराश लौटना पड़ता है। मुझे ऐसा लगता है एक इस बार की सर्दी मुझे और मेरे परिवार को टिन शेड में ही काटनी पड़ेगी।
विज्ञापन
-जितेंद्र कुशवाहा, मोहल्ला होली गेट सहपऊ