फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Before the line shifting, the working organization made a check point

हाथरस: लाइन शिफ्टिंग से पहले कार्यदायी संस्था ने बनाए चेक पाइंट

Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Before the line shifting, the working organization made a check point
तालाब चौराहे पर चैक पोंइन्ट को देखते कार्यदायी संस्था के पदाधिकारी। - फोटो : HATHRAS
लाइन शिफ्टिंग से पहले कार्यदायी संस्था ने बनाए चेक पाइंट
विज्ञापन

चेक पाइंट की जद में आईं कई केबलें, क्षतिग्रस्त होने का खतरा
गड़बड़ा सकती है शहर की इंटरनेट और फोन सेवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के तालाब चौराहा से गुजर रही बिजली लाइनों को शिफ्ट करने से पहले कार्यदायी संस्था चेक पाइंट बना रही है। इनकी खुदाई में कई केबलें सामने आई हैं। इस दौरान बीएसएनएल की केबलें क्षतिग्रस्त हो सकती हैं। इससे शहर की इंटरनेट और फोन सेवा गड़बड़ा सकती है।
उल्लेखनीय है कि शहर वासियों को जाम के झाम से राहत दिलाने के लिए तालाब चौराहा पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। ओवरब्रिज निर्माण में बिजली की केबलें आ रही थीं। इस कारण काम रुक गया। अब कार्यदायी संस्था ने लाइन शिफ्टिंग के काम को शुरू करने से पहले ओवरब्रिज क्षेत्र की परिधि में चेक पाइंट बनाए हैं। चेक पाइंट में बीएसएनएल सहित कई केबलें सामने आईं। संस्था के साइड सुपरवाइजर ने संबंधित कंपनियों को केबलों का निरीक्षण भी करा दिया है।
विज्ञापन

यदि केबिल कटती है तो हाथरस शहर के टावर शोपीस हो जाएंगे। इस कारण इंटरनेट व लैंडलाइन सेवा ठप हो सकती है। अब लाइन शिफ्टिंग के लिए खुदाई का काम शुरू होगा। इस मामले में साइड सुपरवाइजर पवन गोस्वामी ने बताया कि खुदाई से पूर्व चार चेक पाइंट बनाए गए हैं, जिनकी जद में कई केबलें आई हैं। विभागों के अधिकारियों ने निरीक्षण करा दिया है। अब लाइन को अंडर ग्राउंड करने के लिए खुदाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed