{"_id":"62f2a2f7fba3267fee6f59e7","slug":"hathras-before-rakshabandhan-the-market-is-buzzing-buyers-are-rising-hathras-news-ali2978718113","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : रक्षाबंधन से पहले बाजार गुलजार, उमड़ रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : रक्षाबंधन से पहले बाजार गुलजार, उमड़ रहे खरीदार
विज्ञापन
हाथरस : रक्षाबंधन के लिए बाजार में राखियां खरीदते ग्राहक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
रक्षाबंधन का पर्व जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, शहर के बाजार भी गुलजार हो गए हैं। कई तरह की राखियां ग्राहकों को लुभा रही हैं। बहनों ने भाइयों के लिए मनपसंद राखियों की खरीदारी शुरू कर दी है। कोलकाता की बनीं राखियां ज्यादा बिक रही हैं।
सड़क किनारे राखियों की कई दुकानें सजी हुई हैं। जरकिन नग की राखियां, कोलकाता की बनी राखियां खरीदारों की पहली पसंद हैं। रंग-बिरंगे रेशमी धागों से बनीं राखियां भी लोग खरीद रहे हैं। बाजार में 10 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की राखी उपलब्ध हैं। बच्चों की पोकेमान, स्पाइडरमैन, टेडी बियर सहित कई प्रकार की राखियां मौजूद हैं। इस बार कोरोना काल नहीं है।
इस कारण राखियों के बाजार में खरीदारों की संख्या में इजाफा हुआा है। इससे दुकानदारों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं। शहर की दुकानों पर देसी घी से बना घेवर 420 रुपये किलो व वनस्पति घी से बना घेवर ढाई सौ से तीन सौ रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। दुकानों पर केसर, का घेवर, सूतफैनी आदि सामान सजा नजर आ रहा है। संवाद
विज्ञापन
सौभाग्य योग में 12 को मनेगा रक्षाबंधन
रक्षाबंधन तिथि को लेकर इस बार लोगों में संशय बना हुआ है। कुछ ज्योतिषचार्य 11 अगस्त को रक्षाबंधन होने की बात कह रहे हैं तो कुछ 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाना श्रेष्ठ बता रहे हैं। आचार्य सुरेंद्रनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि बृजभूमि पंचाग के अनुसार रक्षाबंधन 12 अगस्त को मनाया जाएगा। 11 अगस्त को 10 बजकर 30 मिनट तक चतुर्दशी के बाद पूर्णिमा तिथि लगेगी। यह तिथि 12 अगस्त को सुबह सात बजे तक रहेगी। 11 अगस्त को सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर भद्रा का साया शुरू हो जाएगा। यह शाम तक रहेगा। भद्राकाल में रक्षासूत्र बांधना पूर्णत: निषेध है। 12 अगस्त को भद्रा का साया नहीं रहेगा। पूर्णिमा की उदया तिथि होगी। उदया तिथि होने के कारण रक्षाबंधन 12 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन सौभाग्य योग में होगा। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। यह योग अत्यंत मंगलकारी होगा।