फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: BEd marksheet turned out to be fake in verification, sought response by issuing notices

हाथरस : सत्यापन में बीएड की मार्कशीट निकली फर्जी, नोटस जारी कर मांगा जबाव

Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hathras: BEd marksheet turned out to be fake in verification, sought response by issuing notices
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

69000 शिक्षक भर्ती के तहत सहपऊ के प्राथमिक विद्यालय गोलपुरा में नियुक्त किए गए शिक्षक की बीएड की मार्कशीट सत्यापन में फर्जी पाई गई है। संबंधित यूनिवर्सिटी ने अपनी सत्यापन रिपोर्ट में साफ कहा है कि शिक्षक ने उनके यहां से बीएड की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की है। अब बीएसए ने शिक्षक को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर जवाब मांगा है, अन्यथा संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।
पिछले महीनों में शासन के निर्देश पर 69,000 शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग तीन चरणों में कराई गई, जिसमें जिले में करीब छह सौ से अधिक सहायक अध्यापकों को तैनाती मिली थी। काउंसिलिंग के समय अभ्यर्थियों से स्व प्रमाणित प्रमाणपत्रों की छायाप्रति ली गई थी। नवनियुक्त शिक्षकों के प्रमाणपत्रों को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सत्यापन के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विकास खंड सहपऊ के प्राथमिक विद्यालय गोलपुरा में तैनात शिक्षक पंकज शर्मा पुत्र हरी मोहन शर्मा के बीएड की मार्कशीट फर्जी निकली है। श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलाजी एंड मेडिकल साइसेंज सिहोर (मध्य प्रदेश) ने बीएसए को सत्यापन रिपोर्ट भेजी है, जिसमें साफ कहा कि रोल नंबर 1401157414 वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय में नामांकित नहीं है। छात्र पंकज शर्मा ने विश्वविद्यालय से बीएड की परीक्षा पास नहीं की। अंकपत्र को विश्वविद्यालय ने फर्जी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन रिपोर्ट में शिक्षक की बीएड की मार्कशीट को संबंधित विश्वविद्यालय ने फर्जी बताया है। इस आधार पर शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। सात दिन के अंदर जवाब नहीं आता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-शाहीन, बीएसए, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed