{"_id":"5f29a5dc8ebc3e3cca0c6f3a","slug":"hathras-beating-a-young-man-for-100-rupees-hathras-news-ali2403970126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: 100 रुपये के लिए युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: 100 रुपये के लिए युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के लाला का नगला में 100 रुपये नहीं देने पर युवक को चार-पांच लोगों ने बुरी तरह पीटा। मोहल्ले के लोगों के आने पर आरोपी युवक को अर्द्ध बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए, जिसके बाद घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।
बताया जा रहा है कि दीपक पुत्र मटरूमल निवासी लाला का नगला पर मोहल्ले के एक युवक के 100 रुपये बकाया हैं। आरोप है कि जिस युवक के रुपये हैं, वह युवक चार-पांच युवकों के साथ आया और दीपक से रुपये मांगने लगा। दीपक ने रुपये बाद में देने की बात कही।
आरोपियों ने दीपक को नीचे गिरा लिया और फिर उसकी जमकर धुनाई कर दी। झगड़ा होते देख मोहल्ले के लोग भागे तो आरोपी दीपक को छोड़कर भाग गए। उसके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और फिर उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को शिकायत का इंतजार है।