फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Batteries will be available soon for roadways buses

हाथरस : रोडवेज बसों के लिए जल्द मिलेंगी बैटरियां

Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Batteries will be available soon for roadways buses
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसों में अब यात्रियों को बीच रास्ते में धक्का नहीं लगाना पड़ेगा। अलीगढ़ रीजन को 150 बैटरी का ऑर्डर दिया गया है। जल्द ही हाथरस डिपो को वहां से 150 बैटरी मिलेंगी। इससे यात्रियों को गंतव्य तक की दूरी तय करने में आसानी रहेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस सहित प्रदेश के कई डिपो में बैटरी और सेल्फ की किल्लत है। डिपो की तीन दर्जन से अधिक बसों में बैटरी की समस्या चल रही है। इस कारण यात्रियों को आए-दिन मुश्किलों से जूझना पड़ता है। कई बार तो यात्रियों को बसों में धक्का लगाने को भी मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस समस्या की खबर को कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किया है। परिवहन निगम के अधिकारियों ने इस समस्या का संज्ञान लिया है। अलीगढ़ रीजन कार्यालय से 150 बैटरियाें का ऑर्डर दिया गया है। इनमें से कुछ बैटरियां हाथरस डिपो को भी मिलेंगी। फोरमैन हरी सिंह का कहना है कि अलीगढ़ रीजन से 150 बैटरी का ऑर्डर दिया गया है। जल्द ही अलीगढ़ में बैटरियां आएंगी और उसके बाद हाथरस को भी बैटरियां मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed