{"_id":"622104437cde38497426ce9e","slug":"hathras-bank-workers-demonstrated-for-demands-hathras-news-ali2863552194","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हाथरस : बैनीगंज स्थित यूनियन बैंक पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को बैंक कर्मियों ने बृहस्पतिवार को यूनियन बैंक की शाखा पर नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
इस मौके पर फोरम के जिला संयोजक बीएस जैन ने कहा कि 11वें द्विपक्षीय समझौते के समय आईबीए ने यह आश्वासन दिया था कि लंबित और शेष मुद्दों के शीघ्र समाधान के लिए द्विपक्षीय वार्ता जारी रखी जाएगी। शीघ्र ही सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा, लेकिन अब आईबीए लंबित एवं शेष मुद्दों पर लंबे समय से वार्ता नहीं कर रहा है। इससे बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों में रोष है। सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों में भी नाराजगी है।
अन्य विभागों में पेंशन वेतनमान उच्चीकरण के साथ ही पेंशन बढ़ जाती है, परंतु बैंकों में ऐसा नहीं है। इस कारण बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मांग पूर्ण रूप से जायज हैं। जैन ने अन्य लंबित एवं शेष मुद्दों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आईबीए व सरकार ने बैंक कर्मियों की लंबित एवं शेष मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया तो बैंक कर्मी आंदोलन करेंगे। यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष वीके शर्मा ने कहा कि सभी मुद्दे संवेदनशील हैं, फिर भी आईबीए इन मुद्दों को हल करने के लिए गंभीर नहीं है, इसलिए आंदोलन करने के लिए बैंक कर्मी मजबूर हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में जीके शर्मा, सोनू कुमार, ओमप्रकाश, अशोक शर्मा, नन्नूमल, देवेंद्र शर्मा, पुष्पांकर जैन, रमाकांत, संजय जैन, अमन कुमार, रवि राकेश, धर्मेंद्र कुमार, अजय कुमार, नीलम कुमारी, रवि सिंह, अनेक सिंह, एके सिंह, बृजेंद्र सिंह, हुकुम सिंह, गया प्रसाद, कृष्ण गोपाल, अमर सिंह, विजय बाबू शर्मा आदि थे। संवाद