हाथरस : स्कूली बच्चों को ई रिक्शा से लाने, ले जाने पर रोक
सार
जिलाधिकारी रमेश रंजन ने स्कूली वाहनों, सरकारी व गैरसरकारी वाहनों की नियमित रूप फिटनेस जांच कराने, दुर्घटना स्थलों का चिह्नीकरण करने एवं सवारी वाहनों में ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।डीएम ने स्कूली बच्चों को ई रिक्शा से लाने-ले जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। डीएम ने एक सप्ताह में समस्त चिन्हित ब्लैक स्पॉटों का भौतिक निरीक्षण करने और लोक निर्माण विभाग को निर्धारित गति सीमा से संबंधित बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। जिला विद्यालय निरीक्षक तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में लगे वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन