फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bam Bam Bhole, Pagoda echoes from Har Har Mahadev

हाथरस : बम-बम भोले, हर-हर महादेव से गूंजे शिवालय

Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bam Bam Bhole, Pagoda echoes from Har Har Mahadev
हाथरस : चौबे वाले महादेव मंदिर पर जल व दूध चढ़ाते भक्त। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व शहर और ग्रामीण अंचल में धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन शिवालय बम-बम भोले और हर-हर महादेव से गुंजायमान होते रहे। कहीं फूलबंगला सजाए गए तो कहीं भोले भंडारी का भस्म शृंगार किया गया। सुबह से ही भक्तों की भीड़ शिवालयों पर उमड़ती रही। शिवलिंग पर दूध, धतूरा, फूल और बेल पत्र आदि चढ़ाकर पूजा-अर्चना की गई। कई स्थानों पर कांवड़ियों की भीड़ से जाम जैसे हालात रहे।
कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
हाथरस। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कांवड़ों में गंगाजल लेकर गंगाघाटों से लौटे। इन कांवड़ियों ने मध्य रात्रि से शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक किया। कांवड़ में लगी सुहाग की सामग्री भी भगवान गौरीशंकर को अर्पित की। दोपहर तक यह सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन

महिलाओं ने चढ़ाई जेहर
हाथरस। महाशिवरात्रि के मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने जेहर भी चढ़ाई। नवविवाहित और पुत्रों को जन्म देने वाली महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ शिव मंदिरों पर जाकर जेहर चढ़ाई। इस दौरान उनके परिवारीजन और रिश्तेदार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मंदिरों पर लगी रही भीड़
शहर में चौबे वाले महादेव, चिंताहरण महादेव, गोपेश्वर महादेव, रामलीला मैदान स्थित भकाभेंड़ा महादेव, अलीगढ़ रोड स्थित कैलाश महादेव, कमला बाजार स्थित कामेश्वर महादेव, चौमुखा महादेव, बाबा बाबुलनाथ महादेव, आवास-विकास कॉलोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव, तरफरा रोड स्थित शिव कॉलोनी में शिव मंदिर, नवीपुर स्थित नर्मदेश्वर महादेव सहित कई शिव मंदिरों पर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed