फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Balve case filed against SP and RLD workers

हाथरस: सपा और रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Oct 2020 12:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Balve case filed against SP and RLD workers
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दरिंदगी का शिकार चंदपा की बिटिया के गांव जाने वाले रास्ते पर रविवार को हुए बवाल में समाजवादी पार्टी और रालोद कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवे का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें करीब 400 अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है।
बिटिया के गांव में लगातार राजनेताओं की आवाजाही चल रही है। पुलिस-प्रशासन उनके साथ आने वाले लोगों को रोक रहा है। ऐसे में पीड़िता के गांव जाने की जिद पर अड़े सपा और रालोद कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की रविवार को पुलिस से भिड़ंत हो गई थी। पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की गई थी। पुलिस ने लाठी चार्ज किया था।
विज्ञापन

अब इस मामले में धारा 147, 184, 336 और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमे में समाजवादी पार्टी के 200 से 250 और राष्ट्रीय लोकदल के 80 से 90 अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उपद्रव करने वाले समाजवादी पार्टी और रालोद के कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनके नामों की सही जानकारी करने के लिए फोटो और वीडियो की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed