फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bakrid, Rakshabandhan festival crowds gathered in the market for shopping

हाथरस: बकरीद, रक्षाबंधन के त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार में उमड़ी भीड़

Fri, 31 Jul 2020 10:46 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bakrid, Rakshabandhan festival crowds gathered in the market for shopping
हाथरस: बकरीद की नमाज से पूर्व हाथरस की एक मस्जिद पर तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बकरीद व रक्षाबंधन के मद्देनजर शुक्रवार को शहर के बाजारों में काफी भीड़ उमड़ी। शनिवार और रविवार को चूंकि लॉकडाउन रहेगा, इसलिए लोगों ने त्योहार को लेकर जमकर खरीदारी भी की। त्योहार को लेकर लोगों में खासा उत्साह भी दिखाई दिया। इस दौरान बाजारों व शहर के मुख्य चौराहों पर कई बार जाम भी लगा।
शनिवार को बकरीद का त्योहार है और सोमवार तीन अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व है। शनिवार व रविवार को साप्ताहिक लॉकडाउन रहेगा। दो दिवसीय लॉकडाउन से पहले शुक्रवार को इन त्योहारों को लेकर काफी भीड़ बाजार में उमड़ी। लोगों को यह मालूम था कि लॉकडाउन में बाजार बंद रहेंगे, इसलिए त्योहारों को लेकर पहले ही खरीदारी लोगों ने कर ली। महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई और अन्य सामान खरीदा। इस क्रम में बकरीद के त्योहार को लेकर भी भीड़ दिखी। सुबह से लेकर शाम तक लोगों की बाजार में जुटी रही। इसके चलते कई बार तो जाम भी लगा। शहर के मुख्य चौराहों पर जाम खुलवाने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंस का नहीं किया पालन
हाथरस। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। लोगों से अपील की जा रही है कि वह जब बाजार में निकलें तो मास्क पहनकर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें । इसके विपरीत सोशल डिस्टेंस का लोग पालन नहीं कर रहे। शुक्रवार को भी बाजार में यही स्थिति दिखाई दी। यही नहीं ज्यादातर दुकानदारों पर सैनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed