हाथरस : श्रीराम के कार्य के लिए तत्पर रहता है बजरंग दल
सार
डॉ. अमित भार्गव ने कहा कि आठ अक्तूबर 1984 को अयोध्या में सरयू नदी के तट पर बजरंग दल की स्थापना हुई। जब श्रीराम जानकी रथयात्रा को अयोध्या से प्रस्थान के समय सुरक्षा देने से मना कर दिया गया तो उस समय संतों के आह्वान पर विश्व हिंदू परिषद ने वहां उपस्थित युवाओं को यात्रा की सुरक्षा का दायित्व सौंपा। जिस तरह श्रीराम के कार्य के लिए हनुमान सदा उपस्थित रहे हैं, उसी प्रकार आज के युग में श्रीराम के कार्य के लिए बजरंगियों की टोली बजरंग दल के रूप में कार्य करने के लिए तत्पर रहती है।आभार व्यक्त जिला सह संयोजक बजरंग दल मोहित गौड़ ने व्यक्त किया।
विज्ञापन