फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Bajrang Dal district convenor assaulted, two policemen suspended

हाथरस : बजरंग दल के जिला संयोजक से मारपीट, दो पुलिसकर्मी निलंबित

Tue, 06 Dec 2022 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Bajrang Dal district convenor assaulted, two policemen suspended
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के सासनी गेट चौराहा पर सोमवार की देर रात को बजरंग दल के जिला संयोजक के साथ कुछ पुलिसकर्मियों ने मारपीट कर दी। इस पर वहां हंगामा हो गया। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता भी वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। तहरीर के आधार पर इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर निवासी हर्षित गौड़ बजरंग दल के जिला संयोजक हैं। सोमवार की रात्रि को उन्हें यह सूचना मिली कि गोवंश से भरी एक गाड़ी को कुछ पशु तस्कर लेकर आने वाले हैं। इस पर रात्रि 11 बजे वह सासनी गेट चौराहे पर अपने कुछ साथियों के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

उन्होंने अलीगढ़ रोड से एक मैक्स गाड़ी में गोवंश होने के शक में रुकवा लिया। आरोप है कि तभी वहां कार में पांच युवक कार से उतरे। हर्षित का आरोप है कि इन युवकों ने गाड़ी को रुकवाने का विरोध किया। इस पर हर्षित की इन कार सवारों से नोकझोंक हो गई। इनमें से दो पुलिसकर्मी थे। यह पुलिसकर्मी रवेंद्र और पुष्पेंद्र पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार सवारों की बजरंग दल के जिला संयोजक से मारपीट हो गई और वहां हंगामा हो गया। हंगामा होता देख तीन कार सवार तो वहां से भाग गए, जबकि इन दोनों पुलिसकर्मियों को लोगों ने पकड़ लिया। यह दोनों नशे में भी बताए जा रहे हैं। सूचना पाकर कोतवाली निरीक्षक सदर भी वहां पहुंच गए। पुलिस ने इन दोनों पुलिसकर्मियों के अलावा बजरंग दल के जिला संयोजक का भी चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।

इस मामले में एसपी ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। कोतवाली सदर में तहरीर के आधार पर पांच अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में कांस्टेबल रवेंद्र व पुष्पेंद्र के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इन दोनों पर सार्वजनिक स्थान पर नशे की हालत में मारपीट व हंगामा करने का आरोप है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed