{"_id":"5f1890f28ebc3e63cb7ee7bc","slug":"hathras-b-warrant-filed-against-vinod-jat-in-agra-jail-hathras-news-ali2393231176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: विनोद जाट के खिलाफ आगरा जेल में कराया बी.वारंट दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: विनोद जाट के खिलाफ आगरा जेल में कराया बी.वारंट दाखिल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कुख्यात विनोद जाट के खिलाफ मुरसान पुलिस ने बुधवार को आगरा जेल में बी. वारंट दाखिल करा दिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस का बर्खास्त सिपाही और कुख्यात बदमाश विनोद जाट पुत्र राजवीर सिंह निवासी महामौनी थाना मुरसान कई वारदातों में वांछित था।
अलीगढ़ पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था। वह मुरसान कोतवाली के भी धारा 307 के एक मुकदमे में वांछित था।
विनोद जाट की पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी, लेकिन उसने पुलिस को चकमा देकर आगरा कोर्ट में एक पुराने मामले में समर्पण कर दिया था। मंगलवार को मुरसान पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से उसका बी.वारंट हासिल किया था। अब इसे पुलिस ने आगरा जेल में दाखिल करा दिया है।