फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Ayushman cards will be made by organizing special camps

हाथरस : विशेष शिविर लगाकर बनाए जाएंगे आयुष्मान कार्ड

Tue, 09 Mar 2021 11:14 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Ayushman cards will be made by organizing special camps
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सभी ब्लॉकों में आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए बैठक हुई। अधिकारियों ने बताया कि सभी गांवों में विशेष शिविर के जरिए आज यानि 10 मार्च से शिविर लगाए जाएंगे।
बैठक में सीएससी वीएलई, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। सीएससी के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने अब पात्रता कार्ड को फ्री कर दिया है, जबकि पहले इस पर 30 रुपये का शुल्क लगता था। केंद्र सरकार के इस फैसले से गरीब परिवारों को काफी राहत मिलेगी। लाभार्थी अब तक पात्रता कार्ड के लिए सामान्य सेवा केंद्रों से संपर्क करते थे। ग्रामीण स्तर के ऑपरेटर को 30 रुपये के भुगतान के बाद कार्ड मिलता था। अब नई व्यवस्था के तहत पहली बार कार्ड लेना तो फ्री कर दिया गया है, लेकिन डुप्लीकेट कार्ड या दोबारा प्रिंट कराने पर 15 रुपये का भुगतान लाभार्थी को करना होगा।
विज्ञापन

ये कार्ड लाभार्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए पीवीसी कार्ड अनिवार्य नहीं होगा। जिन लाभार्थियों के पास पुराने कार्ड होंगे, उसके आधार पर भी उनको योजना का लाभ मिल सकेगा। पीवीसी कार्ड के जरिये स्वास्थ्य अधिकारियों को लाभार्थियों की पहचान करने में आसानी होगी। सीएससी संचालक गांव में जाकर शिविर लगाकर या अपने सेंटर पर ही लाभार्थी की केवाईसी करेंगे। उसके बाद कार्ड प्रिंट होकर सीएससी संचालक के पते पर आएगा। सीएससी संचालक उस कार्ड को लाभार्थी तक पहुंचाएंगे। प्रति कार्ड सीएससी संचालक को सीएससी की तरफ से 14 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएससी के जिला प्रबंधक प्रदीप कुमार व प्रदीप सिंह ने बताया कि बैठक के जरिये सभी सीएससी वीएलई को शिविर लगाने के बारे में जानकारी दे दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं को भी शिविर में सहयोग देने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह शिविर 10 मार्च से सभी गांवों में सीएससी केंद्रों पर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed