फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 'Ayushman Bharat Diwas' will be celebrated today at district level

हाथरस : जिला स्तर पर आज मनेगा ‘आयुष्मान भारत दिवस’

Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 'Ayushman Bharat Diwas' will be celebrated today at district level
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को बृहस्पतिवार (23 सितंबर) को तीन साल पूरे हो जाएंगे। इसके उपलक्ष्य में जिला स्तर पर बृहस्पतिवार को ‘आयुष्मान भारत दिवस’ का आयोजन किया जायेगा। इसके माध्यम से योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने दिए हैं। स्टेट एजेंसी फॉर कंप्रेहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस एंड इंटिग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भी भेजा है।
आयुष्मान भारत दिवस पर योजना के तीन साल के सफर और आगामी रणनीतियों पर जिले के प्रशासनिक अधिकारी, योजना के नोडल अधिकारी व अन्य स्टेक होल्डर्स परिचर्चा के माध्यम से मंथन करेंगे। योजना के प्रति जागरूकता लाने के उपायों पर भी चर्चा होगी और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने पर भी विचार होगा।
विज्ञापन

इसके अलावा इस दिवस पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। लघु समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा। इन 10 चिन्हित लाभार्थियों के सत्यापन के बाद उनके आयुष्मान कार्ड का ‘प्रोटोटाइप कटआउट’ बनवाकर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से लाभार्थियों को दिलवाया जाएगा। समारोह में आसपास के गांवों व वार्डों से लक्षित लाभार्थियों को आमंत्रित कर योजना के बारे में विस्तार से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशेष उपलब्धि वाले अस्पताल को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
हाथरस। आयुष्मान भारत योजना के तहत आबद्ध जिले के सरकारी व निजी क्षेत्र के उस अस्पताल को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिसने 31 अगस्त 2021 तक सबसे अधिक योजना के लाभार्थियों का उपचार किया हो। समारोह में चिन्हित ऐसे अस्पताल के प्रभारी को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशस्ति पत्र दिलाया जाएगा। अधिकतम उपलब्धि वाले अस्पतालों की सूची साचीज द्वारा जिलों को उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा योजना के तहत टर्शियरी केयर अथवा किसी गंभीर बीमारी के उपचारित चार-पाच लाभार्थियों को चिन्हित कर समारोह में आमंत्रित करने के लिए कहा गया है। समारोह में उनका फीडबैक (अनुभव) लिया जाएगा और उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा। समारोह स्थल पर योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार सामग्री का भी प्रदर्शन किया जाएगा। बैनर, पोस्टर, होर्डिंग, स्टैंडी, फ्लैक्स बोर्ड आदि के माध्यम से आयुष्मान योजना के बारे में और आबद्ध अस्पतालों की सूची के बारे में जानकारी पहुंचाई जाएगी। एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि जिले में इस योजना से 70,360 परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed