{"_id":"5f2ee5a78ebc3e3cfb2afffe","slug":"hathras-awareness-of-hygiene-to-the-village-heads-through-the-zoom-app-hathras-news-ali240732739","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जूम एप के जरिये ग्राम प्रधानों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जूम एप के जरिये ग्राम प्रधानों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
हाथरस: ऑनलाइन जूम एप से डीएम का संबोधन सुनते ग्राम प्रधान।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान के दौरान शनिवार को जिले भर में ई चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जूम एप के माध्यम से डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने जिले भर के ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों को संबोधित किया। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के बारे में जानकारी दी।
जिले भर में सभी ब्लॉकों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से ग्राम प्रधानों ने डीएम का संबोधन सुना। डीएम ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में ग्राम प्रधानों ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उसी तरह साप्ताहिक गंदगी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का आयोजन प्रतिदिन कराएं, जिससे ग्रामवासियों में स्वछता के प्रति और जागरूकता आए।
ग्राम की निगरानी समितियों को सक्रिय करते हुए कोविड-19 के अंतर्गत होम क्वारंटीन व्यक्तियों की विशेष निगरानी की जाए। ग्राम पंचायतों में इन्फ्रारेड थरमामीटर एवं पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध हैं। इनका प्रयोग करते हुए ग्राम वासियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। जिला पंचायतराज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला कंसलटेंट योगेश सारस्वत, शैलेंद्र लवानिया एवं एडीपीएम अजीत सिंह मौजूद थे।