{"_id":"61e4671396789223524b42b5","slug":"hathras-awareness-campaign-will-be-run-in-the-areas-of-low-polling-booths-hathras-news-ali2832398180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कम मतदान वाले बूथों के इलाकों में चलेगा जागरुकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कम मतदान वाले बूथों के इलाकों में चलेगा जागरुकता अभियान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिला प्रशासन ऐसी जगहों पर मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है, जहां पिछले विधानसभा या लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत कम हुआ था। इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के लोक उपक्रम, एनजीओ, सीडीपीओ आदि को अलग-अलग निर्देश दिए गए हैं। उनके कार्यक्षेत्र के हिसाब से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया।
डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों को विभिन्न क्लस्टराें में बांटकर और कार्य योजना के अनुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। किसी भी कार्यक्रम की सफलता बेहतर मॉनिटरिंग पर निर्भर करती है। कार्यक्रम की मॉनीटरिंग बेहतर ढंग से करने के निर्देश दिए गए हैं। जिन क्षेत्रों के ऐसे बूथ, जहां पिछले लोकसभा अथवा विधानसभा चुनावों में मतदान कम रहा है, के लिए विशेष जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ताकि इस बार मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। संवाद