{"_id":"5e46f3ee8ebc3ee5ac313147","slug":"hathras-awakening-power-on-complaint-corrected-electricity-bill-hathras-news-ali2267055159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: शिकायत पर जागा बिजली महकमा, सुधरवाए बिजली बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: शिकायत पर जागा बिजली महकमा, सुधरवाए बिजली बिल
विज्ञापन
हाथरस: कांशीराम कॉलोनी में शिविर के दौरान प्रदर्शन करते बिजली उपभोक्ता।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम कॉलोनी में सुधरवाए लोगों के बिजली बिल
स्थानीय लोगों की शिकायत पर जागा बिजली महकमा
हाथरस। कांशीराम कालोनी के लोगों को राहत देने के लिए बिजली महकमे द्वारा कालोनी में कैंप लगाया गया। इस दौरान लोगों ने लाखों रुपये जमा किया। दस लोगों ने कनेक्शन के लिए आवेदन किए। गलत बिलों को सही किया गया। लोगों से बिजली बिल जमा करने की अपील की।
उल्लेखनीय है कि जलेसर रोड स्थित कांशीराम टाउनशिप में सैंकड़ों की संख्या में आवास है। बिजली महकमे द्वारा इनके गलत बिल भेज दिए। इस मामले की शिकायत लेकर लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लिया। बिजली अधिकारियों को शिविर लगाकर समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।
इस क्रम में शुक्रवार को एक्सईएन सुभाष चंद्रा के निर्देश पर एसडीओ पवन वर्मा के नेतृत्व में कालोनी में कैंप लगाया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों के बिल सही किए गए। बकायेदारों ने करीब डेढ लाख रुपया जमा किया। दस लोगों ने नए कनेक्शनों के लिए आवेदन किया। इस मामले में एसडीओ पवन वर्मा का कहना है कि कांशीराम टाउनशिप कालोनी में शिविर लगाया गया। लोगों के बिल सही किए गए। दस लोगों ने नए कनेक्शन को आवेदन किया है।
विज्ञापन
सरकार से बिजली बिल माफ करने की मांग
कांशीराम कालोनी में जब बिजली विभाग द्वारा शिविर लगाया गया तो कुछ लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार से बिजली माफ करने की मांग की। लोगों ने मांग की दिल्ली में सरकार द्वारा गरीबों से बिल नहीं लिया जा रहा है तो यहां क्यों बिजली बिल लिया जा रहा है।