फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Avoid gutka, alcohol, non-vegetarian food, give good education to children

हाथरस : गुटका, शराब, मांसाहार से बचें, बच्चों को अच्छी शिक्षा दें

Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Avoid gutka, alcohol, non-vegetarian food, give good education to children
हाथरस : मेला श्रीदाऊजी महाराज में लगे खटीक समाज के शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि। - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मेला श्रीदाऊजी महाराज में अखिल भारतीय खटीक समाज के शिविर का बृहस्पतिवार को उद्घाटन हुआ। वक्ताओं ने कहा कि मंदिरों में दीप जलाने से पहले अपने मन मंदिर में दीप जलाएं। गुटखा, शराब और मांसाहार से बचें और अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें।
अध्यक्षता अमर सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नत्थीलाल, रिटायर्ड रेलवे अधिकारी किशन सिंह परेवा थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रपाल पूर्व इंस्पेक्टर, अध्यापक सीपी सिंह और मुख्य वक्ता के रूप में रिटायर्ड डायरेक्टर लघु उद्योग, मान सिंह, विहिप जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सूर्यवंशी व मीना चक उपस्थित थे।
विज्ञापन

सभी ने राम दरबार और संत शिरोमणि दुर्बलनाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर संयोजक अर्जुन सिंह, महामंत्री गुड्डू भाई, सतीश, मनीष, दीनदयाल, श्रीकृष्ण आदि कार्यकर्ताओं ने अतिथियों को संत दुर्लभजी महाराज की प्रतिमा भेंटकर उनका स्वागत किया। मुकेश सूर्यवंशी ने सभी अतिथि और समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed