फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Audio of policeman asking for share goes viral

हाथरस : पुलिसकर्मी का हिस्सा मांगने का ऑडियो वायरल

Wed, 11 May 2022 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Audio of policeman asking for share goes viral
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक पुलिसकर्मी का सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ऑडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ऑडियो में पुलिसकर्मी किसी व्यक्ति से कह रहा है कि उसका पासपोर्ट के सत्यापन के लिए रिपोर्ट मांगी गई है। इसके लिए उसे थाने आना होगा। वह व्यक्ति कह रहा है कि उसके अभिलेख किसी भाई के पास हैं और वह खुद इस समय हाथरस में किसी काम से आया है।

पुलिस कर्मी उसे थाने पर बुलाने और अपने हिस्से के साथ दीवान के हिस्से की बात कर रहा है। ऑडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस बातचीत से पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इधर, कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि उनको ऐसे किसी ऑडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी करने के बाद ही कुछ कह सकता हूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed