फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Attempted theft by breaking lock from Panchayat building, video viral

हाथरस : पंचायत भवन से ताला तोड़कर चोरी का प्रयास, वीडियो वायरल

Sun, 18 Dec 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Attempted theft by breaking lock from Panchayat building, video viral
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत नगला बाबू में पंचायत भवन के गेट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास करने का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो को संबंधित सचिव द्वारा उच्चाधिकारियों को भेजा गया है, जिससे पंचायत भवनों में रखे सामानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा का इंतजाम किया जा सके।
शासन के निर्देश पर जिले की ग्राम पंचायतों में बने पंचायत भवनों को पंचायत सचिवालय के रूप में क्रियाशील किया गया है। इस क्रम में इन पंचायत भवनों में कंप्यूटर और फर्नीचर आदि सामान रखा गया है। पंचायत भवनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शुक्रवार की देर रात गांव नगला बाबू में करीब साढ़े 12 बजे पंचायत भवन के सीसीटीवी कैमरे में भवन का गेट तोड़ने का फुटेज कैद हुआ है।
विज्ञापन

फुटेज में अज्ञात चोर दो बार कुछ देरी पर गेट तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि गेट न टूट पाने के कारण सामान की चोरी नहीं हो सकी। इस वीडियो फुटेज को अफसरों के ग्रुप में भेज दिया गया है। अब अफसर पंचायत भवनों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकन्ने हो गए हैं। जल्द ही पंचायत भवनों पर सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed