फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Attack on youths cutting fodder, two people injured

हाथरस : चारा काट रहे युवकों पर किया हमला, दो लोग घायल

Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:24 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसकोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित नाले के निकट खेत में चारा काट रहे युवकों के ऊपर बाइक सवार नामजदों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि साकिर पुत्र जाकिर निवासी किंदौली हाल निवासी तमना गढ़ी और उसका दोस्त लाखन सिंह पुत्र शिशुपाल निवासी चिंतापुर बुधवार की सुबह नहर व नाले के निकट स्थित खेत से पशुुओं के लिए चारा काट रहे थे। कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, ताकि हकीकत सामने आ सके।

विज्ञापन
Hathras: Attack on youths cutting fodder, two people injured

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित नाले के निकट खेत में चारा काट रहे युवकों के ऊपर बाइक सवार नामजदों ने हमला बोल दिया। यहां एक युवक को गोली और दूसरे को चाकू मारकर घायल करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। बाकी की कार्रवाई जांच के आधार पर होगी।
पिछले दिनों कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच मारपीट हो गई थी। उस वक्त तो कुछ लोगों ने मामले को वहीं पर शांत करा दिया। आरोप है कि साकिर पुत्र जाकिर निवासी किंदौली हाल निवासी तमना गढ़ी और उसका दोस्त लाखन सिंह पुत्र शिशुपाल निवासी चिंतापुर बुधवार की सुबह नहर व नाले के निकट स्थित खेत से पशुुओं के लिए चारा काट रहे थे। इस बीच वहां बाइक पर सवार हो दो नामजद आए और उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन

आरोप है कि नामजदों ने साकिर को हाथ में गोली मार कर घायल कर दिया। लाखन सिंह को हाथ में ही चाकू से वार कर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर घायलों के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी एसएचओ गौरव सक्सेना ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, फिर भी तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, ताकि हकीकत सामने आ सके। जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed