फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Assistant mechanic and a clerk suspended, cleaning contract canceled

हाथरस : सहायक मैकेनिक और एक लिपिक निलंबित, सफाई का ठेका किया निरस्त

Thu, 01 Jul 2021 11:43 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hathras: Assistant mechanic and a clerk suspended, cleaning contract canceled
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की कार्यशाला में बोतलों में डीजल की बरामदगी के बाद बृहस्पतिवार को रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक ने यहां आकर पूरे मामले की जानकारी ली और आनन-फानन विभागीय कार्रवाई की। इस मामले में एक सहायक मैकेनिक और एक लिपिक को निलंबित कर दिया गया, जबकि एक चौकीदार को हटा दिया गया। सफाई के ठेकेदार का ठेका भी निरस्त कर दिया गया। पुलिस को भी इस घटना की तहरीर दी गई। पूरे दिन अधिकारियों की इस कार्रवाई के बाद रोडवेज के स्थानीय अधिकारियों व कुछ कर्मियों में खलबली मची रही। अभी इस पूरे प्रकरण की जांच जारी है और माना जा रहा है कि कुछ और पर भी गाज गिर सकती है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को रोडवेज की आगरा रोड स्थित कार्यशाला में दो बोरों में 62 बोरो में 62 लीटर डीजल बरामद हुआ था। इसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका खुलासा होते ही विभागीय अधिकारियों में खलबली मच गई थी। इससे स्पष्ट था कि कार्यशाला से डीजल चोरी किया जा रहा है। हालांकि बुधवार को तो इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, लेकिन बृहस्पतिवार आला अधिकारियों को यह जानकारी मिली तो आरएम अलीगढ़ मोहम्मद परवेज, एसएम विनोद कुमार कुमार यहां आए। उन्होंने कार्यशाला का निरीक्षण किया और गहनता से इस मामले में छानबीन की। वहां सीसीटीवी कैमरे खराब थे और अधिकारियों को सुरक्षा में चूक नजर आई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने वहां तैनात एक सहायक मैकेनिक और डीजल बाबू को निलंबित कर दिया। डिपो के गेट पर तैनात चौकीदार को हटा दिया। साथ ही वर्कशाप में जिस ठेकेदार से भी काम वापस ले लिया गया। काफी देर तक अधिकारियों ने वहां पूछताछ की और एआरएम शशि रानी के साथ बैठक की। एआरएम ने बताया कि अभी इस प्रकरण में और जांच जारी है। आगे जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच के बॉक्स के लिए--
थाना चंदपा में दी प्रकरण को लेकर तहरीर
हाथरस। बोतलों में डीजल की बरामदगी को लेकर सीनियर फौरमैन की ओर से थाना चंदपा में तहरीर भी दी गई है और इसमें कहा गया है कि किसी संदिग्ध व्यक्ति ने यह डीजल से भरी बोतलें कार्यशाला में रखी हैं। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। इधर, अलीगढ़ से आए अधिकारियों ने इसे लेकर पुलिस अधीक्षक से फोन पर भी बात की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed