फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras ARTO no.1 in state in revenue

हाथरस एआरटीओ कमाई में प्रदेश में नंबर वन

Mon, 07 Dec 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras ARTO no.1 in state in revenue
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

आलू के बढ़े दामों से जिले के ऑटो सेक्टर बाजार में उछाल आया है। दिवाली पर लगभग 3800 वाहनों की बिक्री हुई है। इसी के साथ एआरटीओ हाथरस कार्यालय पर लक्ष्मी मेहरबान हुई। इन वाहनों के पंजीकरण से करीब चार करोड़ 23 लाख रुपये का राजस्व मिला वहीं, 38 लाख रुपये बकाया राजस्व की वसूली हुई है। कुल मिलाकर नवंबर माह में पांच करोड़ का राजस्व मिला है।

उल्लेखनीय है कि जिले में आलू का उत्पादन होता है। इस बार आलू के दाम अधिक रहे। इस कारण आलू की बिक्री ने दिवाली के पर्व में चार चांद लगाए। जिले के लोगों ने जमकर चार पहिया व दो पहिया वाहनों की खरीदारी की। जिले में दो दर्जन शोरूमों से 3800 वाहनों की बिक्री हुई। इसी के साथ हाथरस एआरटीओ कार्यालय प्रदेश में फर्स्ट क्लास पास हो गया। इस मामले में एआरटीओ प्रशासन नीतू सिंह का कहना है कि नवंबर में पांच करोड़ के राजस्व के साथ हाथरस प्रदेश प्रथम स्थान पर रहा है। 117 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed