{"_id":"607735378ebc3ec39c36d83b","slug":"hathras-arp-suspended-for-campaigning-for-candidate-by-attending-election-rally-hathras-news-ali261112178","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : चुनाव रैली में शामिल होकर प्रत्याशी का प्रचार करने पर एआरपी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : चुनाव रैली में शामिल होकर प्रत्याशी का प्रचार करने पर एआरपी निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चुनाव रैली में शामिल होने वाले सहपऊ बीआरसी के एआरपी के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। एआरपी पर चुनाव रैली में शामिल होकर एक प्रत्याशी का प्रचार प्रसार करने का आरोप है। आरोप के बाद विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विकास खंड सहपऊ के ढकपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक बृजमोहन बीआरसी सहपऊ पर एआरपी के पद पर तैनात हैं। बृजमोहन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वह चुनाव रैली में शामिल होकर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जबकि एक शिक्षक इस प्रकार की राजनीतिक रैली में शामिल नहीं हो सकता है।
बीएसए डॉ. ऋचा गुप्ता ने बताया कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर चुनावी रैली का आयोजन करने एवं सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली का उल्लंघन करने के आरोपों में बृजमोहन के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में उन्हें बीआरसी मुरसान में संबद्ध किया गया है।